कभी लोगों के गंदे बरतन धोता था ये अभिनेता, आज है 4000 करोड़ से भी ज्यादा का मालिक



आप इस बात को अच्छी तरह से जानते होंगे की मुंबई को इसके दूसरे नाम मायानगरी से भी जाना जाता है। मुंबई के इस मायानगरी में न जाने हर दिन कितने लोग अपने किस्मत को बदलने के लिए सपने देखते रहते है। लेकिन इसमें से चंद लोग ही ऐसे होते है जो अपनी किस्मत बदल पाते है और बाकी लोग मुंबई के इस मायानगरी में अपने अधूरे सपनो के साथ हमेशा के लिए खो जाते है।

आज हम आपको बताने जा रहे है खिलाडी नाम ने मशहूर अक्षय कुमार के बारे में जो कभी लोगों के गंदे बरतन धोने का काम करता था। लेकिन आज उनके पास 4000 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है।

अक्षय कुमार को ऐसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री का खिलाडी नहीं कहा जाता है। वो एक बुलंद जोश और मेहनत की मिशाल है। मुंबई आने से पहले अक्षय कुमार जगह-जगह जाकर सोना बेचने का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने बैंकॉक जाकर मार्शल आर्ट सीखा और मुंबई आकर अक्षय ने स्कूल के बच्चों को मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया।

इसके साथ ही अक्षय कुमार ने मुंबई के एक होटल में वेटर तक काम किया। लेकिन अक्षय कुमार को इनमें से कोई भी काम रास नहीं आई जिसके बाद वो कोलकाता के एक ट्रेवल एजेंसी में काम करने लगे। इसके अलावा अक्षय कुमार ने बांग्लादेश की एक जगह ढाका में भी काफी समय तक काम किया।

लाइट बॉय के काम ने दिलाई सफलता

इतने सारे नौकरियां करने के बाद भी अक्षय कुमार हारे नहीं बल्की उन्होंने काम तलाशना जारी रखा। बाद में अक्षय कुमार ने एक फोटोग्राफर के पास लाइट बॉय के तौर पे काम करना शुरू किया। अक्षय कुमार का काम के प्रति कड़ी मेहनत को देख कर फोटोग्राफर ने अक्षय का फ्री में पोर्टफोलियो बनाया जिसे अक्षय कुमार अलग-अलग फिल्म डायरेक्टर और स्टार के पास गए। जिसके बाद उन्हें थोड़ी बहुत काम मिलने लगा। आज अक्षय कुमार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक है।