अगर साथ आये बॉलीवुड के ये सितारे, तो मच जायेगा कोहराम




नई दिल्ली: रणबीर कपूर और दीपिका या फिर दीपिका और रणवीर सिंह को हर फिल्ममेकर अपनी फिल्म में लेना चाहता है। मगर क्या हो जब कोई फिल्ममेकर दीपिका, रणवीर और रणबीर इन तीनों को एक साथ ही फिल्म में लेना चाहे? खबरों की माने तो यह कारनामा करने की ठानी है निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने।

खबरों की माने तो निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा दीपिका पादुकोण के साथ रणबीर कपूर और रणबीर सिंह दोनों को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। वहीं उन्होंने इसकी पूरी प्लानिंग भी कर ली है। अभी कुछ दिन पहले ही विधु विनोद चोपड़ा के ऑफिस पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को जाते देखा गया था। वहीं, रणवीर सिंह भी विधु के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए। बताया ये भी जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर दोनों के बीच काफी बाते हुई।

अगर विधु विनोद इन तीनों को स्टार को एक साथ फिल्म में लाने में तामयाब होते हैं। तो यह एक अच्छी बात होगी। फिलहाल देखना यह है कि तीनों स्टार इस फिल्म को लेकर हां कहते हैं या ना, यह तो वक्त ही बताएगा।