बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई कर ली है| बता दें कि प्रियंका और निकले सगाई के बाद अपने इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशन का मुहर लगा दिया है।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'मैं अपने पूरे दिल और आत्मा के साथ तुम्हें अपना रही हूं' वहीं निक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वही फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है कि 'होने वाली मिस जोनस मेरा प्यार।'
बता दें कि प्रियंका और निक के सगाई की खबरें पिछले 1 महीने से सुर्खियों में थी| लेकिन प्रियंका और निक जोनस ने कभी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की थी| प्रियंका ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद बॉलीवुड सितारे भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे दिया है।
बता दें कि सोनम कपूर, रणवीर सिह, श्रद्धा कपूर, ईशा गुप्ता, रितिक रोशन, इलियाना डिक्रूज, सोफी चौधरी, आदि इन सभी सितारों ने बधाई दे दिया है| तो वहीं होने वाले पति भी कमेंट करने में पीछे नहीं रहे।
निक के प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, की 'बधाई दुनिया में सबसे लकी लड़का है' निक के कमेंट यह साफ शो करता है कि वह प्रियंका को लेकर काफी सीरियस है और उनसे कितना प्यार करते हैं|